Domino’s Style Zingy Veg Parcel

Domino’s Style Zingy Veg Parcel— घर का बना, स्वाद में लाजवाब

Domino’s का जादू अपने घर की रसोई में — एक झटपट, बिना किसी असफलता वाली रेसिपी के साथ, जिसमें न तो ज़रूरत हैं ओवन की। कुरकुरा ज़िंगी वेज पार्सल, पनीर, मसालेदार सब्ज़ियों और डोमिनोज़ के उस लाजवाब स्वाद के साथ ! Domino’s Style Zingy Veg Parcel— घर का बना, स्वाद में लाजवाब— आसानी से, जल्दी और पूरे प्यार से।

Domino’s Style Zingy Veg Parcel
Domino’s Style Zingy Veg Parcel

सामग्री

 आटे के लिए आवश्यक सामग्री (For Dough):

  • मैदा – 1 कप
  • नमक – ½ छोटा चम्मच (या स्वादानुसार)
  • बेकिंग पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • खाने का सोडा – ¼ छोटा चम्मच
  • पिसी हुई चीनी – 1 बड़ा चम्मच
  • दही – 3 बड़े चम्मच
  • पानी – ज़रूरत अनुसार (आटा गूंथने के लिए)

स्टफिंग  के लिए आवश्यक सामग्री (For Stuffing):

  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • टमाटर – 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • पिज़्ज़ा सॉस – 3 बड़े चम्मच
  • पीली शिमला मिर्च – ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • लाल शिमला मिर्च – ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • हरी शिमला मिर्च – ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • पनीर – ½ कप (क्यूब्स या कद्दूकस किया हुआ)

आटा तैयार करने की विधि (Dough Preparation Method):

  • एक बड़े बाउल में मैदा और नमक डालें।
Domino’s Style Zingy Veg Parcel
Domino’s Style Zingy Veg Parcel
  • अब इसमें बेकिंग पाउडर, खाने का सोडा और पिसी हुई चीनी मिलाएँ।
  • इसके बाद दही और थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए नरम और मुलायम आटा गूंथ लें।
Domino’s Style Zingy Veg Parcel
Domino’s Style Zingy Veg Parcel
  • जब आटा तैयार हो जाए, उसे किसी ढक्कन या कपड़े से ढककर 30 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।
    इससे आटा एकदम हल्का, फूला और परफेक्ट बनेगा।

जब तक आटा सेट हो रहा है, तब तक हम स्टफिंग (भरावन) तैयार कर लेते हैं।
इससे दोनों काम साथ-साथ हो जाएंगे और समय भी बचेगा।
अब चलिए बनाते हैं स्वाद से भरपूर, चीज़ी और हल्की-सी स्पाइसी ज़िंगी वेज पार्सल की स्टफिंग।

स्टफिंग बनाने की विधि (Stuffing Method):

  • एक पैन में तेल गर्म करें।
  • उसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालें और 2–3 मिनट तक हल्का नरम होने तक भूनें।

    Domino’s Style Zingy Veg Parcel
    Domino’s Style Zingy Veg Parcel
  • अब इसमें पिज़्ज़ा सॉस, नमक, और सभी कटी हुई शिमला मिर्चें (हरी, पीली, लाल) डालें।

    Domino’s Style Zingy Veg Parcel
    Domino’s Style Zingy Veg Parcel
  • सब्ज़ियों को धीमी आँच पर 4–5 मिनट तक पकाएँ ताकि उनका हल्का क्रंच बना रहे।
  • अब इसमें पनीर डालें और अच्छे से मिला लें।

    Domino’s Style Zingy Veg Parcel
    Domino’s Style Zingy Veg Parcel
  • गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

(इसी स्टफिंग का उपयोग हम ज़िंगी वेज पार्सल भरने में करेंगे — जिससे हर बाइट में आएगा चीज़ी और स्पाइसी स्वाद! )

“स्टफिंग भरने की विधि”

अब आटा एक बार फिर हल्के हाथों से मसलकर नरम करें।
अब आटे का एक हिस्सा लें और एक बेलन से मध्यम मोटाई का बेले बना लें।
अब उसे चाकू से बराबर आकार के टुकड़ों में काट लें, ताकि सभी पार्सल समान आकार के हों।
फिर हर गोल को हल्के टायर (गेंद) के आकार में गोल करें और पार्सल बनाने के लिए तैयार हो जाओ।

Domino’s Style Zingy Veg Parcel
Domino’s Style Zingy Veg Parcel

अब तैयार किए गए सभी गोले लें और उन्हें हल्के हाथों से थोड़ा-थोड़ा बेलकर चिकना करें।
थोड़ा सूखा आटा लगाकर हर गोले को पूरी के आकार की रोटी की तरह बेल लें।
ध्यान रखें कि रोटी न ज़्यादा मोटी हो और न बहुत पतली — बस मध्यम मोटाई की हो ताकि पार्सल का शेप सुंदर बने।

अब बेली हुई रोटी को हल्के हाथों से त्रिकोण आकार में फोल्ड करें।
उंगलियों की मदद से किनारों को अच्छी तरह दबाकर चिपका दें, ताकि पार्सल का शेप बना रहे।
अब रोटी के बीच में एक बड़ा चम्मच स्टफिंग रखें और थोड़ा कद्दूकस किया हुआ सामान उसके ऊपर डालें।

Domino’s Style Zingy Veg Parcel
Domino’s Style Zingy Veg Parcel

पानी को पार्सल के तीनों कोनों पर लगाने के बाद इसे आसानी से चिपकाएँ।
धीरे-धीरे त्रिकोण आकार का पार्सल बनाने के लिए तीनों किनारों को मिलाएं. इसी तरह सभी पार्सल्स बनाकर तैयार करें।

“बिना ओवन के पार्सल को पकाने/बेक करने की विधि”

अब हम अपने ज़िंगी पार्सल को बिना ओवन के बेक करेंगे।
सबसे पहले एक कड़ाही (kadai) लें और उसके नीचे की सतह पर नमक (salt) की एक परत बिछा दें।
अब नमक के ऊपर एक स्टील की रिंग या स्टैंड रखें।
कड़ाही को ढककर 10 मिनट तक मध्यम आंच पर प्रीहीट होने दें।

Domino’s Style Zingy Veg Parcel
Domino’s Style Zingy Veg Parcel

इस बीच एक स्टील की प्लेट या ट्रे लें और उस पर हल्का सा तेल लगाएँ (तेल लगाना ज़रूरी है ताकि पार्सल चिपके नहीं)।
अब तैयार किए हुए ज़िंगी वेज पार्सल उस प्लेट पर अच्छे से सजा दें।

एक छोटे बाउल में 3 टेबलस्पून दूध और 1 टेबलस्पून पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इस मिश्रण को एक ब्रश या चम्मच की मदद से सभी पार्सल्स के ऊपर हल्के से लगाएँ —
इससे बेक होने के बाद उनका रंग एकदम सुंदर सुनहरा (golden brown) आएगा।

अब इस प्लेट को सावधानी से कड़ाही के अंदर रिंग पर रख दें।
ढक्कन लगाएँ और धीमी से मध्यम आंच पर 30 मिनट तक बेक करें।

Domino’s Style Zingy Veg Parcel
Domino’s Style Zingy Veg Parcel

(समय थोड़ा कम या ज़्यादा हो सकता है — यह आपकी कड़ाही और फ्लेम पर निर्भर करता है।
जब पार्सल ऊपर से सुनहरे और हल्के कुरकुरे दिखने लगें, तो समझिए वे तैयार हैं!)

तंदूरी फ्लेवर पसंद है? तो अगली रेसिपी मिस मत करें! :  https://recipies.bharatkhabarnews.com/tandoori-aloo-cutlet/ ‎

अंतिम स्टेप (Final Step):

लगभग 30 मिनट बाद ढक्कन खोलकर ज़िंगी पार्सल को चेक करें।
अगर उनका रंग सुनहरा और हल्का कुरकुरा (golden brown) हो गया है, तो समझिए — आपके पार्सल तैयार हैं!

अब उन्हें सावधानी से कड़ाही से बाहर निकालें और गरम रहते हुए उनके ऊपर थोड़ा घी या बटर ब्रश करें।
फिर ऊपर से ओरिगैनो और थोड़ा सा चिली फ्लेक्स छिड़क दें।

और लीजिए — आपके Domino’s Style Zingy Veg Parcel तैयार हैं!
बाहर से क्रिस्पी, अंदर से चीज़ी — एकदम रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, वो भी बिना ओवन और बिना यीस्ट के!


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *